Saturday 16 March 2013

सामान्य ज्ञान - 25

महेश्वर कहाँ स्थित है?
  • छत्तीसगढ़ में
  • मध्य प्रदेश में  ü lgh
  • बिहार में
  • उत्तर प्रदेश में

कालिदास की निम्न कृतियों में किस कृति की गणना विश्व की सौ प्रसिद्ध साहित्यिक कृतियों में होती है?
  • मेघदूतम्
  • कुमारसम्भवम्
  • अभिज्ञानशाकुन्तलम्  ü lgh
  • ऋतुसंहार

मन्त्रिपरिषद क्या है?
  • कैबिनेट के बिल्कुल समान निकाय
  • कैबिनेट से छोटा निकाय
  • कैबिनेट से बड़ा निकाय  ü lgh
  • कैबिनेट से किसी भी प्रकार से सम्बन्धित नहीं

समितियों की क्या विशेषता है?
  • मनुष्यों का समूह
  • संगठन
  • निश्चित उद्देश्य
  • उपरोक्त तीनों विशेषताएँ  ü lgh

उल्का (Meteor) क्या है?
  • तीव्र गति से चलता तारा
  • तारामण्डल का भाग
  • पुच्छहीन धूमकेतु
  • बाह्य अन्तरिक्ष से पृथ्वी के वायुमण्डल में प्रविष्ट हुए द्रव्य का अंश  ü lgh

मुस्लिम शासकों ने किस स्थान का नाम शादिलाबाद’ अर्थात् ‘खुशी का शहर’ रखा था?
  • फतेहपुर सीकरी
  • माण्डवगढ़ (माण्डू)  ü lgh
  • आगरा
  • औरंगाबाद

निम्नलिखित में से कौन सी संस्था अखिल भारतीय विकास वित्त संस्था नहीं है?
  • सिडबी
  • आई.डी.बी.आई
  • आई.एफ.सी.आई  
  • आई.ए.ए.आई  ü lgh

एशियाई खेलों में हॉकी को कब शामिल किया गया?
  • 1951 में
  • 1954 में
  • 1958 में  ü lgh
  • 1982 में

निम्नलिखित में कौन सा शब्द बिजली का पर्यायवाची है?
  • कान्ति
  • प्रभा
  • सौदामिनी   ü lgh
  • आभा

गोस्वामी तुलसी दास जी ने रामकथा का आरम्भ किस संवत में किया?
  • संवत 1621 में
  • संवत 1631 में  ü lgh
  • संवत 1641 में
  • संवत 1651 में

No comments:

Post a Comment