Monday 20 August 2012

Gk 20.08.2012


lkekU; Kku
प्रश्नराष्ट्रध्वज की लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात क्या है?
उत्तर - राष्ट्रध्वज की लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है।
प्रश्नराष्ट्रध्वज में कितने रंग होते हैं?
उत्तर - राष्ट्रध्वज में चार रंग होते हैंऊपर केसरिया, मध्य में सफेद, नीचे हरा तथा सफेद रंग के बीच बना नीले रंग का अशोक चक्र।
प्रश्नहमारा राष्ट्रीय चिह्न क्या है?
उत्तर - हमारा राष्ट्रीय चिहन्ह सारनाथ वाराणसी स्थित अशोक के सिंह स्तम्भ के शीर्ष की अनुकृति है।
प्रश्नहमारा राष्ट्रीय आदर्श वाक्य (National Motto) क्या है?
उत्तर - हमारा राष्ट्रीय आदर्श वाक्य (National Motto) मुण्डकोपनिषद से उद्धृत सूत्रसत्यमेव जयतेहै।
प्रश्नहमारा राष्ट्रगान क्या है?
उत्तर - हमारा राष्ट्रगानजन गण मनहै जो कि रवीन्द्रनाथ टैगोर रचित कविता है।

प्रश्नहमारा राष्ट्रगीत क्या है?
उत्तर - हमारा राष्ट्रगीत बंकिमचंद रचितआनन्दमठसे उद्धृतवन्दे मातरम्है।
प्रश्नहमारा राष्ट्रीय पंचांग कौन सा है?
उत्तर - हमारा राष्ट्रीय पंचांग ग्रैगेरियन कैलेण्डर के साथ शालिवाहन शक संवत् पंचांग है।

प्रश्नहमारे राष्ट्रीय पर्व कौन से हैं?
उत्तर - हमारे राष्ट्रीय पर्व हैं स्वतन्त्रता दिवस (15 अगस्त), गणतन्त्र दिवस (26 जनवरी) और गांधी जयन्ती (2 अक्टूबर)
प्रश्नहमारा राष्ट्रीय पशु क्या है?
उत्तर - हमारा राष्ट्रीय पशु बाघ है।
प्रश्नहमारा राष्ट्रीय पक्षी क्या है?
उत्तर - हमारा राष्ट्रीय पक्षी मयूर है।
प्रश्नहमारा राष्ट्रीय पुष्प क्या है?
उत्तर - हमारा राष्ट्रीय पुष्प कमल है।
प्रश्नहमारा राष्ट्रीय खेल क्या है?
उत्तर - हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी है।
प्रश्नहमारा राष्ट्रीय वृक्ष कौन सा है?
उत्तर - हमारा राष्ट्रीय वृक्ष वट वृक्ष (बरगद का पेड़) है।
प्रश्नहमारा राष्ट्रीय फल कौन सा है?
उत्तर - हमारा राष्ट्रीय फल आम है?
प्रश्नहमारी राष्ट्रीय नदी कौन सी है?
उत्तर - हमारी राष्ट्रीय नदी गंगा है।
प्रश्नहमारा राष्ट्रीय अभिवादन क्या है
उत्तर - हमारा राष्ट्रीय अभिवादन नमस्ते है।
प्रश्नसन् 1000-1027 के बीच महमूद गज़नवी ने भारत पर कितने बार आक्रमण किया?
उत्तर - सन् 1000-1027 के बीच महमूद गज़नवी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किया।
प्रश्नमहमूद गज़नवी ने पहली बार किस सन् में और किस पर आक्रमण किया?
उत्तर - महमूद गज़नवी ने पहली बार सन् 1000 में राजा जयपाल पर आक्रमण किया।
प्रश्नमहमूद गज़नवी के साथ आए हुए विद्वान का क्या नाम था?
उत्तर - महमूद गज़नवी के साथ आए हुए विद्वान का नाम अलबरूनी था।
प्रश्नमहमूद गज़नवी के शासन में अलबरूनी ने किस किताब की रचना की?
उत्तर - महमूद गज़नवी के शासन में अलबरूनी नेकिताब-उल-हिन्दकी रचना की।
प्रश्नमहमूद गज़नवी ने अंतिम आक्रमण किस सन् में और किस पर किया?
उत्तर - महमूद गज़नवी ने अंतिम आक्रमण सन् 1027 में सिंध के जाटों पर किया।
प्रश्न – “शाहनामाकी रचना किसने की थी?
उत्तर - “शाहनामाकी रचना फिरदौसी ने की थी।
प्रश्नतराईन का द्धितीय युद्ध किस सन् में और किनके बीच हुआ था?
उत्तर - तराईन का द्धितीय युद्ध सन् 1192 . में पृथ्वीराज चौहान तृतीय और मोहम्मद गोरी के बीच हुआ था जिसमें मोहम्द गोरी की विजय हुई थी।
प्रश्नमोहम्मद गोरी ने किस स्थान को अपनी राजधानी बनाया?
उत्तर - मोहम्मद गोरी ने दिल्ली को अपनी राजधानी बनाया।
प्रश्नमोहम्मद गोरी ने जीते राज्यों को किसके हाथों सौंप दिया?
उत्तर - मोहम्मद गोरी ने जीते राज्यों को गुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक हाथों सौंप दिया।
प्रश्नमोहम्मद गोरी द्वारा चलाए गए सिक्के में क्या अंकित था?
उत्तर - मोहम्मद गोरी द्वारा चलाए गए सिक्के में एक ओर लक्ष्मी दूसरी ओर कलमा अंकित था।

No comments:

Post a Comment