Saturday 6 April 2013

सामान्य ज्ञान प्रश्नावली – 301

gk_awadhiya

https://twitter.com/gk_awadhiya

निम्नलिखित में से किसका भारत के संविधान में तो स्पष्ट उल्लेख नहीं है पर परिपाटी के रूप में पालन किया जाता है?
  • वित्त मन्त्री निम्न सदन का सदस्य होना चाहिए
  • प्रधानमन्त्री यदि निम्न सदन में बहुमत खो दे तो उसे त्यागपत्र दे देना चाहिए
  • मन्त्रिपरिषद में भारत के सभी भागों का प्रतिनिधित्व हो  P lgh
  • अपनी पदावधि की समाप्ति से पूर्व ही राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों के एक साथ पदत्याग करने पर सं�
ग्रेफाइट और हीरा किस तत्व के के रूप हैं?
  • जर्मेनियम
  • कार्बन   P lgh
  • आर्सेनिक
  • सेलेनियम
निम्न फसलों में से किस फसल का अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार उसके सकल उत्पाद के सन्दर्भ में अल्प है?
  • चावल   P lgh
  • गेहूँ
  • कॉफी
  • रबर
"उसने कहा था" कहानी के लेखक कौन हैं?
  • प्रेमचंद
  • चन्द्रधर शर्मा 'गुलेरी'  P lgh
  • सुभद्रा कुमारी चौहान
  • के.एम मुंशी
गायत्री मन्त्र किस देवता को समर्पित है?
  • विष्णु
  • शिव
  • इन्द्र
  • सूर्य  P lgh
"पचमढ़ी" किस पर्वत श्रेणी में स्थित है?
  • अरावली
  • विन्ध्य
  • सतपुड़ा   P lgh
  • पश्चिमी घाट
बैंक दर का तात्पर्य उस ब्याज दर से है -
  • जो वाणिज्यिक बैंको के निवेशों पर भारतीय रिजर्व बैंक देता है
  • जो बैंक कर्ज और अग्रिम पर प्रभारित करता है
  • जिसे भारतीय रिजर्व बैंक विनिमय पत्रों पर बट्टागत करता है  P lgh
  • जो बंधपत्रों पर देय होता है
एक पैसेन्जर ट्रेन और एक एक्प्रेस ट्रेन समानना्तर पटरियों पर एक ही दिशा में क्रमशः 29 कि.मी. प्रति घण्टा और 65 कि.मी. प्रति घण्टा की गति से जा रही थीं। पैसेन्जर ट्रेन के चालक ने देखा कि एक्सप्रेस ट्रेन को उसके पास से गुजरने में ठीक 16 सेकण्ड लगे। एक्प्रेस ट्रेन की लम्बाई क्या है?
  • 60 मीटर
  • 120 मीटर
  • 160 मीटर  P lgh
  • 240 मीटर
"बुद्धचरित" के रचयिता कौन हैं?
  • बाणभट्ट
  • अश्वघोष  P lgh
  • वसुबंधु
  • शूद्रक
बैंकों को अपने रोकड़ शेष और कुल परिसम्पत्ति के मध्य एक निश्चित अनुपात रखना पड़ता है जिसे कहते हैं -
  • SLR   P lgh
  • SBR
  • CBR
  • CLR
गदर पार्टी के नेता कौन थे?
  • बाल गंगाधर तिलक
  • वी.डी. सावरकर
  • भगत सिंह
  • लाला हरदयाल  P lgh
निम्न में से किस उपनिषद् में नचिकेता और यम के बीच सुप्रसिद्ध संवाद उल्लिखित है?
  • छंदोग्योपनिषद्
  • मुण्डकोपनिषद्
  • कठोपनिषद्  P lgh
  • केनोपनिषद्
X1, X2 और X3 का औसत 14 है। X2 और X3 के योग का दोगुना 30 है। X1 का मान क्या है?
  • 12
  • 16
  • 20
  • 27  P lgh
"जेहि सुमिरत सिधि होय गननायक करिबर बदन। करहु अनुग्रह सो बुद्धि रासि सुभ गुन सदन॥" यह कौन सा छंद है?
  • दोहा
  • चौपाई
  • सोरठा   P lgh
  • रोला
अर्जुन के धनुष का नाम क्या था?
  • पिनाक
  • गाण्डीव   P lgh
  • अमोघ
  • कौमोदकी

No comments:

Post a Comment